Dark Mode
बड़े बड़े वादे हुए पुरे फेल : डोटासरा   

बड़े बड़े वादे हुए पुरे फेल : डोटासरा   

  • सीएम का गृह जिला क्राइम में नंबर 1 : जूली

जयपुर। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बीजेपी सरकार के एक साल के कार्यकाल को विफल बताया। एक वर्ष पूर्व राजस्थानविधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा भाजपा के नेताओं ने प्रदेशकी जनता से बड़े-बड़े वादे किये थे और हर वर्ग को पीडि़त बताया था, कानून-व्यवस्था पर प्रश्र उठाये थे, पेपर लीक और नही सहेगा राजस्थान जैसे नारे देकर सत्ता हासिलकी थी,लेकिन आज हिसाब कासमय आ गया है, भाजपा के 12 माह के शासन की स्थितियोंकी समीक्षा करें तो सर्वप्रथम भाजपा ने शासन में आते ही पर्ची से मुख्यमंत्री बनाया, किन्तु उनकी प्रशासन पर पकड़ नहीं है और अनुभवहीनता के कारणप्रदेश को गहरी चोट शासन और प्रशासन पर लगी है। राजस्थान में मुख्यमंत्री बनते ही पूर्ववर्तीकांगे्रस सरकार की 800 जनकल्याणकारी निर्णयों की समीक्षा करने की बात कही गई थी, लेकिन एक भी कार्य की समीक्षा का परिणाम अभी तक सामने नहीं आयाहै, यह सरकार की पहली विफलता है।    डोटासरा ने  प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर में आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुये व्यक्तकिये। उन्होंने कहा कि सरकार की दूसरी महत्वपूर्ण विफलता यह है कि भाजपा की सरकार कागठन होते ही वित्त विभाग से आदेश जारी हुआ जिसमें पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के शासनमें दी गई वित्तीय स्वीकृति से कराये जा रहे काम रोक दिये जायें, जितने भी कार्य चालू हैं उन्हें रोका जाये और मूल्यांकन करनेके पश्चात् अनुमति से ही वे कार्य जारी रहे। उन्होंने कहा कि इस परिपत्र का तात्पर्यऔर परिणाम यह रहा कि जो भी प्रदेश के विकास कार्य होने चाहिये थे, वे सभी भाजपा सरकार के इस आदेश से रोक दिये गये। उन्होंने कहाकि आज भी विकास कार्य होल्ड पर है, एक भी कार्य उनमें से शुरू नहीं हुआ है। प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुये नेता प्रतिपक्ष  टीकारामजूली ने कहा कि सौ दिन की जो कार्य योजना सरकार ने बनाई थी, जिसका किसी को पता नहीं है, उस योजना पर कोई कार्य हुआ क्या। उन्होंने कहा कि सरकार ने कांग्रेसके निर्णयों की समीक्षा की बात की, कॉलेजों, अंग्रेजी माध्यम स्कूलों, नये जिलों की समीक्षा की समिति बनी थी, लेकिन एक वर्ष बीतने पर भी किसी समिति की रिपोर्ट अब तक सामनेनहीं आई है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बीजेपी सरकार के 1 साल के कामकाज पर सवाल उठाते हुए सरकार के इकबाल खत्म हो जाने की बात कही। इसके साथ ही बुधवार को कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान नेताओं पर वाटर कैनन से गंदा पानी डालने का आरोप भी लगाया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा- बीजेपी ने कांग्रेस राज में कानून व्यवस्था पर नहीं सहेगा राजस्थान का नारा देकर पोस्टर लगाए थे। लेकिन, आज कानून व्यवस्था की हालत कैसी है? मुख्यमंत्री के गृह जिले भरतपुर में देख लीजिए क्राइम के क्या हालात हैं। पूरे राजस्थान में मुख्यमंत्री और गृह राज्य मंत्री का जिला भरतपुर क्राइम में नंबर वन है। एससी एसटी और महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ गए हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!