डायलाना कलां की अंशी देवी को मिली बडी राहत
पाली। राजस्थान सरकार जयपुर के निर्देशानुसार सरकार द्वारा चलाईजा रही जनकल्याणकारी विभिन्न योजनाओं फ्लैगशिप योजनाओं और राज्य के बजट 2023-24 के प्रावधानां े को जन जन तक पहुंचाने के लिए ग्राम पचं ायत डायलाना कलां में महंगाई राहत स्थाई कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिला कलेक्टर श्री नमित मेहता एवं उपखण्ड अधिकारी महोदया श्रीमती देवयानी के निर्देशन में चल रहे कैम्प में ग्राम डायलाना खुर्द निवासी श्रीमती अंशी बाई पत्नी श्री लालाराम जी मेघवाल को बडी राहत मिली। कैम्प में उनकी जरूरतों की जानकारी लेकर पात्रता के आधार पर उनका अन्नपूर्णा फ्री राशन योजना, सामाजिक सुरक्षा मासिक पेंशन, 100 यूनिट फ्री घरेलू बिजली योजना, मनरेगा में 125 दिन रोजगार योजना, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा में 25 लाख तथा दुर्घटना बीमा 10 लाख योजना तथा मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना में पंजीयन कर बडी राहत दी गईै। प्रशासन द्वारा की गई इस पंजीयन की कार्यवाही से श्रीमती अंशीबाई न े प्रसन्नता व्यक्त की तथा संपूर्ण प्रशासन और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया एवं माननीय यशस्वी
मुख्यमंत्री श्री अशोक जी गहलोत धन्यवाद प्रेषित किया।