Dark Mode
नीमराणा पुलिस को मिली बड़ी सफलता 4 लुटेरों को किया गिरफ्तार

नीमराणा पुलिस को मिली बड़ी सफलता 4 लुटेरों को किया गिरफ्तार

नीमराणा। नीमराना थाना पुलिस ने चार दिन पहले आरपी संस ज्वैलर्स पर सशस्त्र बदमाशो के द्वारा लूट की वारदात को अंजाम देने के मामले में चार आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है। भिवाड़ी एसपी शान्तनु कुमार सिंह के आदेशानुसार एडिशनल एसपी और डीएसपी नीमराना के निर्देशन में थानाधिकारी सूणीलाल मीणा ने डीएसटी टीम-2 के साथ कार्रवाई करते हुए नीमराना में आरपी ज्वेलर्स पर सशस्त्र बदमाशों के द्वारा लूटी वारदात को अंजाम देने के मामले में चार आरोपियों मोहित जाट निवासी शेखपुर तीतरी हरियाणा, महानन्द जाट व शाहिल जाट निवासी मातन हरियाणा, सन्दीप जाट निवासी मुनीलपुर हरियाणा को बापर्दा गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मुख्य आरोपी सहित दो आरोपी अभी फरार है जिसकी लगातार तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि परिवादी आनंद कुमार सोनी ने नीमराणा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि नीमराना में स्थित उसकी ज्वेलर्स की दुकान से 3 फरवरी को पड़ोसी दुकानदार संदीप जाट निवासी असरा का माजरा बावल हरियाणा व उसके साथ चार पांच नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों सहित दुकान के अंदर जबरदस्ती घुस कर मेरे भाई के साथ मारपीट कर, स्टोर रूम में सोने चांदी का सामान एवं डायमंड के आभूषण बैग में भरकर ले गये। हमें दुकान के अंदर बंद कर दिया। जाते समय मेरा फोन छीन ले गये, ओमपाल को फोन तौड़ गये। घटना के विरोध में अलवर सांसद महंत बालक नाथ योगी, मुंडावर विधायक मंजीत धर्मपाल चैधरी, अलवर जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर सहित व्यापारियों और ग्रामीणों ने रोड़ जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी जगराम मीणा पाॅच दिन में मामले का खुलाशा करने का आश्वासन दिया था। जिसके बाद धरना समाप्त हुआ था।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!