Dark Mode
पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में मारा गया गैंगस्टर काला धनौला

पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में मारा गया गैंगस्टर काला धनौला

पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने रविवार को बड़ी सफलता मिली है। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने बरनाला शहर में एक मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर काला धनौला को मार गिराया। अधिकारियों ने यह रविवार को यह जानकारी दी। गुरमीत सिंह मान उर्फ काला धनौला एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर था। वह कांग्रेस नेता पर हमले से संबंधित एक मामले के अलावा 40 से अधिक मामलों में वांछित था।

मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी घायल
वह काला धनौला गैंग का मुखिया था। एक अधिकारी ने बताया कि उसके तीन साथियों को अपराध स्थल से गिरफ्तार कर लिया गया है। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। काला धनौला ने हाल ही में कांग्रेस नेता सुरिंदर बाला पर गोली चलाई थी और फरार हो गया था। हत्या के एक मामले में वह लंबे समय तक जेल में रहे।

गैंगस्टर के तीन साथी गिरफ्तार
संदीप गोयल के मुताबिक, गैंगस्टर एक घर में छिपा हुआ था तभी उन्हें सूचना मिली और उन्होंने घर को घेर लिया। काकल ने पुलिस टीम पर गोलीबारी की और जवाबी गोलीबारी में वह मारा गया। गैंगस्टर के तीन साथियों को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए ले जाया गया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!