Dark Mode
‘बिग बॉस 16’ फेम अब्दू रोजिक ने की सगाई

‘बिग बॉस 16’ फेम अब्दू रोजिक ने की सगाई

बिग-बॉस 16 फेम अब्दू रोजिक ने इंगेजमेंट कर ली है। अब्दू ने शुक्रवार रात सोशल मीडिया पर दो पोस्ट शेयर करते हुए इस बारे में अनाउंसमेंट की है। उन्होंने मंगेतर अमीरा के साथ फोटो शेयर करते हुए अपनी लव स्टोरी पर भी बात की।

7 जुलाई को करेंगे शादी
अब्दू ने बताया कि यह लव मैरिज है। अमीरा और वो एक दूसरे को बीते 4 महीने से जानते हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वो 7 जुलाई को शादी करेंगे जिसे सलमान खान अटैंड करेंगे।

अब्दू ने वीडियो और फोटो शेयर किए
सोशल मीडिया पर अब्दू ने पहले एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि वो इंगेजमेंट करने जा रहे हैं।

वहीं एक दिन बाद शनिवार को अब्दू ने अपनी इंगेजमेंट सेरेमनी के दो फोटोज शेयर किए। इन फोटोज में अब्दू ट्रेडिशनल आउटफिट्स में अमीरा से रिंग्स एक्सचेंज करते नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ‘अल्हम्दुलिल्लाह 24.04.2024’

शारजाह से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन पढ़ रही हैं अमीरा
बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए अब्दू ने कहा, ‘अमीरा बहुत ही खूबसूरत है। उनके लंबे बाल और आंखें बेहद खूबसूरत हैं। मेरी और उनकी केमिस्ट्री बहुत कमाल की है और यही वजह है कि हमने इस रिश्ते को आगे ले जाने का फैसला किया है।’

सिंगर ने यह भी बताया कि अमीरा शारजाह से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई कर रही हैं। अपनी शादी की जानकारी देते हुए अब्दू ने बताया कि वो और अमीरा 7 जुलाई का दुबई में शादी करेंगे। इस वेडिंग फंक्शन को सलमान खान समेत कई बड़े सेलेब्स अटैंड करेंगे। सिंगर ने बताया कि सलमान ने उन्होंने फोन करके बधाई भी दी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!