बिजयनगर : नि:शुल्क मृगी रोग शिविर में 122 रोगी लाभान्वित
बिजयनगर। श्री प्राज्ञ मिरगी रोग निवारक समिति द्वारा माह के द्वितीय मंगलवार को आयोजित शिविर मंगलवार को संस्था परिसर में लगाया गया । संस्था के मंत्री पदम चंद खटोड़ ने बताया कि शिविर में राजकीय चिकित्सालय गुलाबपुरा के वरिष्ठ डॉक्टर भागीरथ मीणा ने अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए 122 मरीजों को 15 नए मरीजों सहित सेवा प्रदान की एवम निशुल्क दवा का वितरण किया गया। शिविर के लाभार्थी दौलत राज, पवित्र कोठारी अजमेर एवं स्वर्गीय रतनलाल डांगी की पुण्य स्मृति में दलपत सिंह , ललित कुमार, पदम कुमार डांगी भीलवाड़ा/मुंबई रहे। शिविर में आए हुए मरीजों एवं उनके परिजनों हेतु निशुल्क भोजन की व्यवस्था माह के पांचों शिविर की व्यवस्था भाग चंद , राहुल चौधरी अजमेर वालो की ओर से रखी गई जिसमें 260 से अधिक व्यक्तियों ने लाभ उठाया। शिविर में अनिल चौधरी ने मरीजों को मिर्गी रोग से बचाव व योगा के बारे में विस्तार से समझाते हुए इसके नियमित रूप से करने पर जोर दिया। संस्था के मंत्री पदम चंद जैन खटोड़ ने संस्था की गतिविधि की जानकारी दी। अध्यक्ष घेवर चंद श्रीश्रीमाल ने लाभार्थी बंधुओ का स्वागत अभिनंदन किया, कोषाध्यक्ष राजेंद्र चोरड़िया ने आभार व्यक्त किया। श्री गोपीचंद चोरड़िया ने सभी मरीजों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभ कामनाएं देते हुए संस्था के कार्यों की सराहना की, साथ ही सभी को अवगत कराया कि पी के वी हॉस्पिटल विजयनगर में फ्री मोतियाबिंद आंखों के ऑपरेशन किए जा रहे हैं, किसी मरीज व परिजन को कराना हो तो उसके लिए मृगी रोग संस्थान में ही देखने की व्यवस्था आज की गई है, इच्छुक व्यक्ति जांच करा लेवे, इसी के साथ हॉस्पिटल में फ्री डायलासिस की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। शिविर में संस्था से मदनलाल लोढ़ा, वीरेन्द्र संचेती,मूल चंद नाबेडा, बंसी लाल डोसी,मदन लाल रांका, सुरेश लोढ़ा, सुशील चौधरी, दिनेश जोशी,कमल कावड़िया, दिलीप पाराशर सहित गणमान्य व्यक्तियो ने सेवाएं प्रदान की। शिविर का संचालन अनिल चौधरी ने किया।