Dark Mode
बिजयनगर : कांग्रेस पदाधिकारियों ने डोटासरा व जूली का किया भव्य स्वागत ...

बिजयनगर : कांग्रेस पदाधिकारियों ने डोटासरा व जूली का किया भव्य स्वागत ...

बिजयनगर। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा जयपुर से जोधपुर में संविधान बचाओ रैली में कार्यक्रम में  भाग लेने जाते समय खरवा चौराहे पर पीसीसी सचिव अर्चना सुराणा की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा व राजस्थान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का गर्म जोशी से माला व साफा बंधवाकर भव्य स्वागत अभिनन्दन किया। इस दौरान मसूदा कांग्रेस विधानसभा सेवादल अध्यक्ष रामलाल नंगवाडा ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा व राजस्थान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को कांग्रेस सेवादल की सफेद टोपी पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया। इस दौरान बिजयनगर शहर सेवादल अध्यक्ष इकबाल हुसैन, महावीर नाबेडा, महावीर पांचाल,नरेश सांगला , भिनाय से राजेंद्र टेलर, इरफान अहमद,रायमल ,वहीद चांदना , इरफान चौहान वली मोहम्मद , युसूफ देशवाली, गफ्फार सिकंदरा, रफीक बिसायती इमरान खराडा अकरम नागदा ,मुस्ताक मोहम्मद आदि उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!