बीकानेर संगठन प्रभारी शेखावत का आचार्य द्वारा स्वागत ,
पूर्व–पश्चिम विधानसभा कार्यशाला की शेखावत ने ली बैठक
बीकानेर। भाजपा बीकानेर शहर के जिला संगठन प्रभारी दशरथ सिह शेखावत शनिवार को बीकानेर प्रवास पर रहें बतौर प्रभारी पहली बार बीकानेर आगमन पर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शेखावत का शॉल ओढ़ाकर साफा पहनाकर माल्यार्पण कर स्वागत किया, जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने बताया की दशरथ सिंह शेखावत दोपहर 1 बजे पार्टी कार्यालय में जिला पदाधिकारियों मंडल अध्यक्ष एवं मोर्चा जिलाध्यक्षों की संयुक्त बैठक लेकर आगामी कार्यक्रमों की रणनीति के बारे चर्चा हुई दोपहर 2 बजे पूर्व विधानसभा की कार्यशाला संभाग भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई, जिसमे जिला संगठन प्रभारी दशरथ सिह शेखावत ने शक्ति केंद्रों पर बनाएं गए अल्पकालीन विस्तारको से चर्चा कर अगले 7 दिन शक्ति केंद्रों पर प्रवास कर बूथ समिति का सत्यापन कर प्रत्येक मंडल में नमो वोलिंटर को अल्पकालीन विस्तारक बनाया गया है, उनके माध्यम से आगामी पन्ना प्रमुखों की विस्तार से रचना की जायेगी सशक्त मंडल, सक्रिय बूथ कमेटी पन्ना प्रमुख की नियुक्ति से और अधिक सुदृढ़ रचना बने जिससे पार्टी को मजबूत किया जाए उस पर काम किया जाएगा, जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से विजय हो आगामी 6 अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस को कमल संकल्प उत्सव के रूप में मनाया जायेगा ।
उस दिन प्रत्येक जिला मंडल कार्यालय के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता अपने निवास पर भाजपा का झंडा लगाएगा।
अपरान्ह 3.30 बजे पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की कार्यशाला रघुनाथ सदन में संपन्न हुई जिसमे जिला संगठन प्रभारी दशरथ सिह शेखावत ने अप्रैल माह में पन्ना प्रमुख सम्मेलन रखा जाएगा ।जिसमे पन्ना प्रमुखों से आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम को प्रत्येक शक्ति केंद्र पर मनाया जाएं इस महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात का 100 वां संस्करण शक्ति केंद्रों पर आमजन के साथ सुना जाना सुनिश्चित किया जाए। आज की बैठक में डॉ सत्यप्रकाश आचार्य, अखिलेश प्रताप सिंह,नरेश नायक, अनिल शुक्ला,संपत पारीक विजय उपाध्याय, मुकेश ओझा, दिनेश महात्मा, जेठमल नाहटा, विनोद करोल, नरसिंह सेवक, मनीष सोनी,संपत पारीक, सोहन लाल प्रजापत के साथ संबधित विधानसभा क्षेत्र के जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी एवं अल्पकालीन विस्तारक उपस्थित रहे।