Dark Mode
बीकानेर: राजस्थान में ट्री प्रोटेक्शन एक्ट लाएंगे : रविंद्र सिंह भाटी

बीकानेर: राजस्थान में ट्री प्रोटेक्शन एक्ट लाएंगे : रविंद्र सिंह भाटी

बीकानेर। बाड़मेर जिले में शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने मंगलवार को बीकानेर में कहा कि खेजड़ी को बचाने के लिए राजस्थान में ट्री प्रोटेक्शन एक्ट लाया जाएगा। इसके लिए विधानसभा में प्रयास चल रहा है। इस एक्ट को लाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है ताकि खेजड़ी जैसे पेड़ों को बचाया जा सके।एक दिवसीय दौरे पर खाजूवाला जाते समय बीकानेर सिविल नाल एयरपोर्ट पहुंचे भाटी ने पत्रकारों से कहा कि वोट चोरी मुद्दे में ज्यादा दम नहीं है, ये सिर्फ चुनावी मुद्दा है। जहां-जहां कांग्रेस जीत रही है, वहां भी कांग्रेस को सर्वे करना चाहिए। अगर वोट चोरी है तो राजस्थान में इतनी लोकसभा सीट नहीं मिलती। कांग्रेस को लोकसभा चुनाव के नतीजों के बारे में बात करनी चाहिए। राजस्थान में वोट चोरी होती तो इतनी सीट कांग्रेस को नहीं मिलती। आज के समय में वोट चोरी जैसी बात संभव प्रतीत नहीं होती। भाटी ने यह भी कहा कि जहां कांग्रेस हारती है वहां वोट चोरी का मुद्दा उठा लेती है। जहां जीतती है वहां कहती नहीं है। भाटी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि राजस्थानी भाषा हमारी खुद की भाषा है। इसे संवैधानिक मान्यता दिलाने के लिए संघर्ष में मैं साथ हूं। हम विदेश में भी जाते हैं तो राजस्थानी भाषा में बात करते हैं। ये हमारी खुद की भाषा है, इसके लिए संघर्ष भी करना पड़ा तो मैं साथ रहूंगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!