Dark Mode
बीकानेर पश्चिम विधानसभा ए ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न- जाकिर नागौरी

बीकानेर पश्चिम विधानसभा ए ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न- जाकिर नागौरी

बीकानेर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी पश्चिम विधानसभा क्षेत्र ए ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री और कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत थे ,विशिष्ट अतिथि जियाउर रहमान आरिफ, हाजी सलीम सोडा, ओमप्रकाश लोहिया, पार्षद जावेद पडिहार,अता हुसैन कादरी, एडवोकेट असलम खान,शर्मिला पंचारिया, हजारीमल देवड़ा,राम रतन डेलू, मेराज खान,श्री लाल व्यास थे । कार्यक्रम आयोजनकर्ता जाकिर नागौरी ने सभी को साफा पहनाकर सम्मान किया इस सम्मेलन में पश्चिम विधानसभा क्षेत्र ए ब्लाक कार्यकारिणी को कैबिनेट मंत्री के द्वारा नियुक्त पत्र दिए गए । इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा ब्लॉक कार्यकर्ता चुनाव में एक बड़ी ताकत होता है कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने विधानसभा चुनाव में अपनी उम्मीदवारी करने वाले सभी कांग्रेसजन को ब्लॉक के माध्यम से आवेदन देने की प्रतिक्रिया शुरू की है यह कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बड़ा सम्मान है। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा राजस्थान सरकार की जितनी भी योजनाएं हैं उनको घर-घर तक पहुंचने में उनका लाभ दिलाने में यही कार्यकरता हमेशा सक्रिय रहते हैं
राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा जो राज्य का चहुमुखी विकास हुआ है और आम जन को राहत देने का काम सरकार ने किया है उन योजनाओं से बोखलाकर भारतीय जनता पार्टी के पास अब सिर्फ नफरत फ़ैलाकर अपनी राजनीति करने के अलावा कुछ नहीं बचा यह आरएसएस के लोग भाई को भाई से पड़ोसी को पड़ोसी से और एक दूसरे जाति धर्म के लोगों को लडवाकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकनी हैं इसलिए हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी के साथ जनता में जाकर मोहब्बत का पैगाम देते रहना होगा और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को एक बार फिर लाकर राजस्थान में चल रहे विकास के कार्य को पूरा करने के लिए जिम्मेदारी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लगना होगा।
जियाउर रहमान आरिफ ने कहा चुनाव से पहले ऐसे आयोजन होना कार्यकर्ताओं में पार्टी के प्रति ऊर्जा का संचार होता है ,और जनता के बीच सरकार द्वारा किए गए वादो के जनहित में हुवे काम जनता के सामने रखने का और सरकार द्वारा हो रहे कार्यों से जनता को और लाभान्वित करने के लिए ऐसे मंच आयोजित होने चाहिए। कांग्रेस नेता साजिद सुलेमानी ने बताया ए- ब्लॉक के सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में एक विशेष स्थान रखते हैं इन्हीं के बल पर पार्टी बेहतर तरीके से चुनाव लड़ती है। ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर नागौरी ने आए हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया और कैबिनेट मंत्री व जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत को आश्वासन दिलाया की ब्लॉक में सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट है और ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ता चुनाव में आपके नेतृत्व में आपके पीछे एक सेना की तरह काम करेंगे। और घर-घर जाकर कांग्रेस की रीति नीति को बता कर आगामी कांग्रेस की पुनः सरकार बनाने में ब्लॉक अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस कार्यक्रम में हजारों की तादाद में जिला कांग्रेस,ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं ओबीसी कांग्रेस के कार्यकर्ता व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!