बाइक बैल से टकराई, बाइक सवार जीजा साला घायल
सवाईपुर :- नेशनल हाईवे 758 पर सवाईपुर कस्बे के पास गुरुवार शाम को एक बाइक की बैल से जबरदस्त भिंडत हो गई, जिसमें बाइक सवार जीजा साला घायल हो गए, घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया, सूचना पर सवाईपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, चौकी प्रभारी नंदराम गुर्जर ने बताया कि सवाईपुर के पास बाइक व बैल में टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार जीजा कांदा निवासी बंशी पिता काना रैगर 44 वर्ष तथा उसका साला रतन रैगर 21 वर्ष गंभीर रुप से घायल हो गया, इसी दौरान वहा से गुजर रहे सवाईपुर निवासी पशु कंपाउंडर रवि शंकर श्रोत्रिय ने लोगों से मदद लेते हुए दोनों घायलों को निजी वाहन की मदद से सवाईपुर चिकित्सालय पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस के मदद से जिला चिकित्सालय भेजा गया ||