
भाजयुमो द्वारा निकाली बाइक रैली
बामनवास - नगरपालिका मुख्यालय बामनवास पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा बाइक रैली निकाली गई। नगरपालिका के विभिन्न वार्डों में होकर रैली निकाली जाएगी।जिसमे भाजयुमो के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओ के व्यापक प्रचार प्रसार के उद्देश को ध्यान में रखते हुए महाजन संपर्क अभियान की थीम पर इस रैली का आयोजन रखा गया। जनसंपर्क अभियान को लेकर भाजपाइयों में उत्साह भी दिखाई दिया। भाजयुमो द्वारा निकाली गई बाइक रैली नगरपालिका मुख्यालय सहित आंतरी क्षेत्र में भी पहुंचेगी।जहां पर किया जाएगा जनसंपर्क।