अधिवक्ता के हत्यारो को फांसी की मांग को लेकर निकाली बाईक रैली
सूरजगढ़। जोधपुर में वकील जुगराज सिंह चौहान की हत्या मामले की चिंगारी सूरजगढ़ क्षेत्र में सुलगती ही दिखाई दे रही है। मृतक अधिवक्ता के हत्यारो को फांसी की मांग को लेकर सूरजगढ़ अभिभाषक संघ के आह्वाहन पर अधिवक्ताओ का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। गुरुवार को अधिवक्ताओ ने अधिवक्ता प्रोटेस्ट बिल लागु करने और जुगराज के हत्यारो को फांसी देने की मांग को लेकर पर बाईक रैली निकाली। अभिभाषक संघ अध्यक्ष रामेश्वरदयाल के नेतृत्व में उपखंड कार्यालय से शुरू हुई बाईक रैली ,चिड़ावा रोड,मंडी, बुहाना चौराहे ,स्टेशन रोड नगरपालिका चौक मुख्य बाजार बस स्टैंड होते वापस उपखंड कार्यालय पहुंची जहां रैली का समापन हुआ। रैली के दौरान अधिवक्ताओ ने जुगराज के हत्यारो की फांसी दो फांसी दो ,अधिवक्ता प्रोटेस्ट बिल लागु करो के नारे लगाए। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र तंवर, संदीप मान,भारत भूषण शर्मा,सोमवीर खीचड़,हवासिंह,दीपक सैनी,रघुनाथ चेजारा,मनोज डिग्रवाल,सुरेश कुमार,राकेश वर्मा,कपिल शर्मा,नरेश वर्मा,हेमंत शर्मा,अभिषेक सेवदा सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।