अम्बेडकर की 132वी जयंती पर बाईक रैली आज
दौसा . बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 132वी जयंती शुक्रवार 14 अप्रैल को सामुदायिक भवन खटीक मोहल्ला दौसा में मनाई जावेगी। फूलचंद बेनीवाल ने बताया कि समारोह से पूर्व बाइक रैली का आयोजन होगा जो प्रातः 9:00 बजे गंगा विहार कॉलोनी से रवाना होकर समुदाय भवन खटीक मोहल्ला में पहुंचेगी। आयोजित बाईक रैली का दौसा जिला खटीक समाज द्वारा जायसवाल कोठी के आगे स्वागत द्वार, कोल्ड ड्रिंक, ठंडा पानी, पुष्प वर्षा, आतिशबाजी और लड्डू वितरण कर रैली का स्वागत सम्मान किया जावेगा।