Dark Mode
रामपुरा कट पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

रामपुरा कट पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

मांगलियावास। मांगलियावास थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर स्थित रामपुरा कट पर एक वाहन की जोरदार टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। घटना के बाद मांगलियावास पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अजमेर के जेएलएन चिकित्सालय में सुरक्षित रखवाया है। मामले में जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 11:00 बजे एक बाइक सवार रामपुरा कट के पास पहुंचा कि वाहन ने बाइक के जोरदार टक्कर मार दी। घटना इतनी भीषण हुई की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर सैकड़ो ग्रामीण एकत्रित हो गए। जिससे बाइक पर सवार उत्तर प्रदेश के स्वरूप नगर निवासी सत्येंद्र सिंह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अजमेर के जेएलएन चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां पर उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मृत्यु के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी और इधर पोस्टमार्टम के लिए मृतक सत्येंद्र सिंह के शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!