बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत
धौलपुर। सदर थाना क्षेत्र में सैपऊं बाईपास पर एक बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत हो गई। सड़क किनारे बाइक और मृतक युवक के पड़े होने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। युवक की पहचान ना होने पर पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर मुरैना पुलिस से संपर्क किया। जिसके बाद युवक की पहचान अंकित (30) पुत्र राजू निवासी मुरैना मध्य प्रदेश के रूप में हुई।
मृतक युवक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाने के बाद थाने के हेड कांस्टेबल नरेश परमार ने बताया कि युवक के पास मिली दुर्घटनाग्रस्त बाइक के आधार पर उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस से मिली सूचना के बाद मृतक के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि बाइक सवार युवक अंकित शर्मा भरतपुर जिले में अपनी बहन के यहां रक्षाबंधन पर राखी बंधवाने गया था। पुलिस से सूचना मिलने के बाद परिजनों को सड़क हादसे का पता चला। जिसके बाद परिजन जिला अस्पताल पहुंचे।
हेड कांस्टेबल ने बताया कि परिजनों द्वारा पहचान किए जाने के बाद पुलिस हादसे के कारणों की जांच में छुट्टी है। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।