Dark Mode
दुर्घटना में घायल बाइक सवार की मौत

दुर्घटना में घायल बाइक सवार की मौत

नकचीघाटी नायला रोड पर सोमवार को सडक दुर्घटना में घायल बाइक सवार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक राजू रैगर पुत्र जंसी रैगर उम्र 45 साल निवासी सरजोली थाना जमवारामगढ़ सोमवार को सुबह बाइक से काम पर जा रहा था की नायला के पास अचानक सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में बिजली के पोल से टकराकर गंभीर घायल हो गया। सूचना पर परिजन घटना स्थल पर पहुँचे। परिजनों ने घायल को एस एम एस अस्पताल जयपुर भर्ती कराया जहाँ पर रात को करीब दो बजे इलाज के दौरान अधेड की मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी तथा दो लडकी व दो लडकिया है जिनकी अभी तक शादी नहीं हुई है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!