Dark Mode
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल। 

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल। 

पूर्व विधायक जगदीश मीणा ने अपने निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल।

जमवारामगढ़  .  दोसा मनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक घायल हो गया। दुर्घटना में घायल बाइक सवार को पूर्व विधायक जगदीश नारायण मीणा ने अपने निजी वाहन से अस्पताल पहुंचा कर उसका उपचार करवाया। जानकारी के अनुसार बहलोड निवासी प्रमोद किसी काम से दोसा मनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से जा रहा था। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर लूणेठा गांव के पास उसकी बाइक को अचानक एक पिकअप ने टक्कर मार दी। पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। बाइक सवार दुर्घटना के बाद घायल अवस्था में सड़क पर पडा हुआ था। इस दौरान पूर्व विधायक जगदीश नारायण मीणा दोसा मनोहरपुर हाइवे होते हुए किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उन्होंने जैसे ही रोड किनारे घायल प्रमोद  को देखा तो उन्होंने अपनी गाड़ी को रुकवाया और अपने व्यस्त कार्यक्रम की परवाह नहीं करते हुए घायल व्यक्ति को अपनी कार से तत्काल अस्पताल पहुचाया ओर उसका इलाज शुरू करवाया और डाक्टरों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। हालांकि उसके बाद अस्पताल में डॉक्टर्स द्वारा गंभीर घायल युवक को एस एम एस अस्पताल जयपुर के लिए रैफर कर दिया गया। वर्ना तो आजकल लोग घायल की मदद करना तो दूर पहले उसका वीडियो बनाते हैं, इस दौरान चाहे घायल व्यक्ति ज्यादा सीरियस हो जाये। पूर्व विधायक जगदीश मीणा ने अपने कार्यक्रम की व्यस्तता के बावजूद घायल व्यक्ति के लिए जो मानवता दिखाई उसके लिए पूर्व विधायक जगदीश मीणा की भूरि भूरि प्रशंसा हो रही है। ऐसे व्यक्ति ही आगे चलकर जनता का भला कर सकते हैं।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!