मवेशी के सामने आने से हुआ सड़क हादसा सड़क हादसे में बाइक सवार घायल
डीडवाना. विधानसभा क्षेत्र के सीकर रोड पर चौलूखा के पास रॉयल होटल के पास में एक सड़क हादसा हुआ सड़क हादसा बाइक सवार के साथ में हुआ जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को 108 की सहायता से डीडवाना के राजकीय बांगड़ जिला चिकित्सालय लाया गया जहां पर डॉक्टरों के द्वारा प्राथमिक उपचार कर गंभीर अवस्था को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया । मिली जानकारी के अनुसार सीकर रोड चोलूखा के पास में मवेशी के सामने आ जाने से बाइक सवार असंतुलित होकर मवेशी से जा टकराया जिसके वजह से बाइक सवार नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया घायल की सूचना तुरंत 108 को दी गई जिसमें 108 के पायलट अनिल कुमार मुंड ईएमटी अमर सिंह प्रजापत तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को 108 की सहायता से डीडवाना के राजकीय बांगड़ जिला चिकित्सालय लाया गया जहां पर डॉक्टरों के द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार किया गया घायल के गंभीर अवस्था को देखते हुए घायल का प्राथमिक उपचार कर उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया ।