बस के अचानक टर्न लेने की वजह से हुआ सड़क हादसा हादसे में बाइक सवार युवक घायल
डीडवाना. शहर के लाडनूं रोड पुलिया के पास में बस बाइक के बीच में सड़क हादसा हुआ सड़क हादसे में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से बांगड़ जिला चिकित्सालय लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक खाटू श्याम जी सालासर दर्शन करके अजमेर अपने गांव जा रहे थे तभी लाडनू की तरफ से आती हुई एक प्राइवेट बस ने उनको टक्कर मार दी जिसमें बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए घायलों को जिला चिकित्सालय लाया गया जहां पर घायलों का प्राथमिक उपचार किया वहीं घायलों की गंभीर अवस्था को देखते हुए उनको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया वहीं घायलों की पहचान रोहित उम्र 20 गोल्डी उम्र 28 के रूप में की गई है पुलिये की तरफ से आ रही बस के अचानक मोड़ लेने की वजह से बाइक सवार सामने आ गए जिसकी वजह से यह सड़क हादसा हुआ जिसमें बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए ।