Dark Mode
असंतुलित होकर मवेशी से जा टकराया बाइक सवार हुआ घायल

असंतुलित होकर मवेशी से जा टकराया बाइक सवार हुआ घायल

डीडवाना। शहर के कुचामन रोड जाने वाले मार्ग पर एक सड़क हादसा हुआ सड़क हादसा बाइक सवार के साथ में हुआ जिसमें एक बाइक सवार डीडवाना शहर से अपना रोजगार कार्य कर अपने घर दौलतपुरा की ओर जा रहा था इस दौरान कुचामन रोड हाईवे पर एक मवेशी अचानक सामने आ गया मवेशी के सामने आ जाने से बाइक सवार असंतुलित हो गया और बाइक से नीचे गिर गया जिसकी वजह से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया घायल बाइक सवार को तुरंत स्थानीय लोगों ने डीडवाना शहर के राजकीय बागड़ जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां पर डॉक्टर के द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार जारी किया गया घायल की पहचान मंगलाराम उम्र 28 साल गांव दौलतपुरा के रूप में की गई है बांगड़ जिला चिकित्सालय में घायल का प्राथमिक उपचार जारी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!