Dark Mode
कार व बाइक दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर घायल

कार व बाइक दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर घायल

बूंदी। मंगलवार दोपहर को कुवारती मंडी रोड पर एक कार व बाइक दुर्घटना में दो बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सूर्य प्रकाश और गणेश लाल मोटरसाइकिल से धान मंडी की ओर जा रहे थे। तभी गलत साइड पर आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। राहगीर दोनों घायलों को जिला अस्पताल लेकर आएं, जहां ट्रॉमा में इलाज चल रहा है। गुरु नानक कॉलोनी निवासी सूर्य प्रकाश ने बताया कि वह मंडी में काम करता है। उसके साथी गणेश लाल के साथ वह प्रतिदिन की तरह आज भी मंडी जा रहा था तभी सामने से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!