अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार हुआ गंभीर घायल
डीडवाना। शहर के अंदर नागौर रोड जाने वाले मार्ग पर एक सड़क हादसा हुआ सड़क हादसा बाइक सवार के साथ में हुआ जहां एक बाइक सवार डीडवाना की तरफ आ रहा था इस दौरान एक अज्ञात वाहन से बाइक सवार को टक्कर मार दी जिसकी वजह से बाइक सवार वहीं गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया जब स्थानीय लोगों ने घायल बाइक सवार को देखा तो तुरंत डीडवाना शहर के राजकीय बागड़ जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां पर डॉक्टर के द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार जारी किया गया। घायल की पहचान गोपाल बावरी पुत्र हीरालाल बावरी जेवलियाबास के रूप में की गई । डॉक्टर के द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार कर घायल की गंभीर अवस्था को देखते हुए 108 की सहायता से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।