Dark Mode
पिकअप की टक्कर से बाईक सवार गम्भीर घायल

पिकअप की टक्कर से बाईक सवार गम्भीर घायल

बहरोड़। कुण्ड स्टेट हाईवे पर गण्डाला बस स्टैण्ड के पास पिकअप ने एक बाईक को टक्कर मार दी। जिससे बाईक सवार गण्डाला निवासी रिटायर फोजी गम्भीर रूप से घायल हो गया। परजनों व ग्रामीणों ने निजी वाहन से बहरोड़ के अस्पताल में पहूॅचाया। जहॉ घायल का ईलाज जारी है। आपको बता दें कि फोजी बिरेन्द्र यादव पुत्र धूमीराम यादव ने रिटायर होने के बाद गण्डाला बस स्टेैण्ड से माजरीकलां की तरफ लगभग 50 मीटर की दूरी पर हार्डवेयर की दुकान खोल हुई हे। वह सुबह लगभग 7.30 बजे बाईक पर स्टैण्ड से अपनी दुकान खोलने जा रहा था। इस दौरान जैसे ही बिरेन्द्र यादव ने रोड़ से दुकान की तरफ बाईक घुमाई माजरीकलां की ओर से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद परीजनों व ग्रामीणों ने तुरंत निजी वाहन से बहरोड़ अस्पताल में पहूॅचाया। जहॉ ईलाज चल रहा है। हांलाकि पिकअप चालक ने बाईक को सामने देखकर लगभग 150 फुट दूरी से ब्रेक भी लगाना शुरू कर दिया था। लेकिन फिर भी पिकअप बाईक से टकरा गई।

 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!