पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दंपति और बच्ची घायल
बूंदी। बड़ौदिया ग्राम पंचायत में त्रिशुल्या सड़क पर शुक्रवार सुबह पिकअप की टक्कर से एक बाइक सवार दंपति और बच्ची गंभीर घायल हो गई।
सियाणा गांव निवासी हरि मोहन पुत्र प्रह्लाद ने बताया कि वह अपनी पत्नी खुशबू और पुत्री सृष्टि को लेकर के. पाटन किसी काम से जा रहा था। तभी त्रिशुल्या कट पर सामने से आ रही पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। राहगीरों द्वारा दी गई सूचना पर घायलों को 108 एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल हरि मोहन के पैर पर गंभीर चोट होने से से प्राथमिक इलाज के बाद कोटा रैफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने पर्चा बयान लिए और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।