सडक़ हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
बीकानेर। बीकानेर में हुए सडक़ हादसे में एक युवक की मौत हो गई। इस आशय का मामला बीकानेर जिले के नाल पुलिस थाने में दर्ज किया गया है। जहां बीती गत 22 फरवरी को कोडमदेसर व जयमलसर सडक़ मार्ग पर हुआ। जहां बाइक पर जा रहे युवक को पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मृतक के भाई खारा निवासी विनोद मेघवाल पुत्र जीवणराम ने थाने में रिपोर्ट दी है कि 22 फरवरी को उसका भाई जयमलसर-कोडमदेसर रोड पर मोटर साइकिल से जा रहा था। इसी दरौन अज्ञात वाहन ने उसके भाई को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उसके भाई की मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।