लाडो की घोड़ी पर बैठाकर बिंन्दोरी निकाली
तारानगर . तारानगर के वार्ड 27 के प्रेमसिंह बेनीवाल की सुपुत्रियों गोमती व प्रियंका की एडवोकेट अनिल कुमार स्वामी राजपुरा ने घोड़ी पर बिठाकर डीजे के साथ धूमधाम से बिंन्दोरी निकाली एडवोकेट स्वामी ने बताया कि आज पुरूष प्रधान समाज में जहां एक तरफ बेटों को बेटीयों से ज्यादा महत्वता दी जाती है वहीं बेटीयां भी बराबर के सम्मान की भागीदार होती है उनको भी बेटों के बराबर मानते हुए एक अच्छे समाज का निर्माण करना चाहिए। दोनों बेटियां गोमती व प्रियंका अभी व्याख्याता की तैयारी कर रही है। जिनकी शादी का कार्यक्रम 28 फरवरी 2023 को जाट भवन में आयोजित होगा। इस दौरान नगरपालिका चैयरमैन उस्मान प्रियंका बानो, किसान नेता निर्मल कुमार प्रजापत, पार्षद नरेश सैनी, पार्षद शिव कुमार शर्मा, पूर्व अभिभाषक संघ अध्यक्ष एडवोकेट विकाश सिहाग व ओमप्रकाश सहारण, उमराव सिंह सहारण, अशोक शर्मा, प्रेमसिंह बैनिवाल, भगवान दास, सुमेर गोदारा, सत्यनारायण स्वामी, जयप्रकाश स्वामी, इन्द्राज स्वामी, एडवोकेट जितेन्द्रसिंह, रविन्द्रसिंह, मुकेश शर्मा, ललितदेव नैण, भागीरथ, प्रमोद शर्मा, अंकित स्वामी, विनोद कुमार सिंवर, ताराचंद खिचड़, एसएफआई के पूर्व महासचिव शिव कुमार शर्मा, सूर्यप्रकाश, पंकज कुमार, राजकमल आदि उपस्थित रहे।