Dark Mode
गेंदबाजी एक्शन को लेकर आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर कुहनेमन का बायोमीट्रिक टेस्ट

गेंदबाजी एक्शन को लेकर आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर कुहनेमन का बायोमीट्रिक टेस्ट

सिडनी । लंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के दौरान अंपायरों द्वारा गेंदबाजी एक्शन की शिकायत किये जाने के बाद आस्ट्रेलिया के बायें हाथ के स्पिनर मैट कुहनेमन की बायोमीट्रिक जांच होगी। आस्ट्रेलियाई मीडिया ने कहा कि कुहनेमन की शिकायत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से की गई है और अगर गेंदबाजी एक्शन अवैध पाया जाता है तो उन पर प्रतिबंध लग सकता है।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने कहा ,‘‘ लंका के खिलाफ गॉल में दूसरे टेस्ट के दौरान मैच अधिकारियों द्वारा की गई शिकायत की जानकारी आस्ट्रेलियाई टीम को दी गई है। हम पूरे मामले में मैट का सहयोग करेंगे।’’ क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने बताया कि कुहनेमन 2017 में पदार्पण के बाद से 124 पेशेवर मैच खेल चुके हैं लेकिन उनके गेंदबाजी एक्शन की कभी शिकायत नहीं हुई। लंका के खिलाफ दो मैचों में उन्होंने 16 विकेट लिये। उनकी बायोमीट्रिक जांच ब्रिसबेन में होगी।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!