Dark Mode
विराटनगर विधायक कुलदीप धनकड़ के मंत्री बनने की संभावना

विराटनगर विधायक कुलदीप धनकड़ के मंत्री बनने की संभावना

पावटा। राजस्थान में भजन लाल शर्मा के मुख्यमंत्री बनने पर विराटनगर विधायक कुलदीप धनकड़ के मंत्री बनने की संभावना ज्यादा हो गई है। भजन लाल शर्मा के भाजपा के प्रदेश महामंत्री पद पर कार्यरत रहने के दौरान ही कुलदीप धनकड़ भी भाजपा के प्रदेश महामंत्री पद पर कार्यरत रहे है। ऐसे में एक साथ मिलकर इस पद पर कार्यरत रहने के दौरान दोनों में घनिष्ठता बढ़ने तथा नए चेहरों को मौका देने की संभावना के चलते विराटनगर विधायक कुलदीप धनकड़ के मंत्री बनने की संभावना प्रबल व मजबूत हुई है। कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार में भी कोटपुतली एवं बानसुर से दो मंत्री बनाए गए थे। अब भाजपा के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की प्रदेश सरकार में विराटनगर विधायक कुलदीप धनकड़ के मंत्री बनने की प्रबल संभावना बनी हुई हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!