पक्षियों के लिए लगाए परिंडे
परबतसर। शनिवार को 132 केवी जीएसएस पर गर्मी के मौसम को देखते हुए जीएसएस परिसर में पक्षियों के लिए दस परिंडे लगाए । तकनीकी सहायक राजेन्द्र गढ़वाल ने बताया कि जीएसएस परिसर में पक्षियों के लिए पानी के लिए अलग अलग जगह 10 परिंडे लगवाकर सार संभाल की जिम्मेदारी सौंपी इस दौरान इंचार्ज सुरेश बुगालिया, तकनीकी कर्मचारी जस्सा राम सारण, चेनाराम सारण, दुर्गाराम, नन्द किशोर, राकेश मेघवाल , इरफान, पुखराज सहित अन्य कर्मचारी जन मौजूद रहे।