Dark Mode
पंक्षियों के बांधे पंरिडे

पंक्षियों के बांधे पंरिडे

सावर । सावर तहसील क्षेत्र के मेहरूकला के शहीद देवा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय  में मंगलवार को परिन्डे बांधो अभियान के तहत मूक पक्षियों के लिए परिण्डे लगाए गए। परिण्डे बांधो अभियान के मुख्य अतिथि देवली निवासी भामाशाह उतम कुमार जैन थे। अध्यक्षता संस्था प्रधान कल्लूराम मीणा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी राजेंद्र सिंह शक्तावत मौजूद थे। अतिथियों ने स्कूली छात्रों व ग्रामीणों को परिण्डे वितरित किए। मुख्य अतिथि उतम कुमार जैन ने छात्र छात्राओं को प्रकृति से जुड़कर मूक बधिर पक्षियों की सेवा करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राजेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान कल्लूराम  मीणाने सभी का आभार व्यक्त किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!