वृक्षों पर बेजुबान पक्षियों के परिंडे लगाए
सीकर । मोचीवाड़ा स्थित महात्मा गांधी इंग्लिश विद्यालय परिसर में वृक्षों पर बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए इस अवसर पर प्रधानाचार्या संतोष देवी में कहा कि गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए परिंडे लगाना पुण्य का कार्य है प्रियंक गंगवाल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर पर भी पक्षियों के लिए परिंडे लगाने चाहिए इस अवसर प्राचार्या संतोष देवी,महेश कुमार सैनी,इंदु सैनी,कविता देवी,करण सिंह शेखावत,राकेश मोदी,प्रियंक गंगवाल,नवरत्न छाबड़ा आदि मौजूद थे।