बेजुबान पक्षियों के लिए लगाए परिंडे
धौलपुर। जिला कलेक्टर श्रीनिधि बी टी के दिशा निर्देशन में चलाई जा रहे परिंडा अभियान के अंतर्गत जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग धौलपुर में कार्यालय परिसर में पेड़ो पर पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए।
जानकारी देते हुए जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि जिला कलक्टर के आदेश की पालना में परिवहन विभाग कार्यालय परिसर में एक दर्जन से अधिक परिंडे बांधे गए जिसमें नियमित पानी भरने के लिए कर्मचारियों को आदेशित किया गया। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए सभी विभागों में परिंडे बांधने का अभियान चलाया जा रहा है ऐसे में मंगलवार को जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग परिसर में न्याय दर्शन संस्था के सहयोग से परिंडे बांधे गए। उन्होंने सभी कर्मचारीयों से आग्रह किया कि वह अपने घर आंगन में नियमित रूप से परिंडे बांधकर पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करें।
इस अवसर पर परिवहन निरीक्षक मनोज कुमार इंदौलिया ने कहा कि यह एक बहुत अच्छी पहल है हम सभी को इसका अनुसरण करना चाहिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर आंगन और छत पर बेजुबान पक्षियों के लिए भीषण गर्मी को देखते हुए परिंडे लगाने चाहिए। जिससे भीषण गर्मी में पानी के भाव में कोई भी पक्षी जान ना गंवाए।
न्याय दर्शन संस्था के अध्यक्ष चंद्र मोहन पाराशर ने कहा कि हमारे द्वारा प्रतिवर्ष परिंडे बांधने का अभियान चलाया जाता है और उसी क्रम में हमारे द्वारा अभी तक 150 अधिक परिंडे बांधे जा चुके हैं और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
इस अवसर पर परिवहन विभाग के देवेंद्र शर्मा, पवन श्रीवास्तव, भूदेव त्यागी, प्रभात शर्मा व न्याय दर्शन संस्था के अध्यक्ष चंद्रमोहन पाराशर एडवोकेट मुख्य रूप से उपस्थित थे।