भीषण गर्मी में परिंदों के लिए बांधे परिंडे
कोटा. कलाल समाज अध्यक्ष राहुल पारेता एवं युवा मंडल अध्यक्ष कपिल पारेता के निर्देशानुसार कलाल युवा मंडल के नवनियुक्त महामंत्री हिमांशु कलाल के नेतृत्व में अलाउद्दीन पार्क केशवपुरा में भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए पक्षियों के लिए 40 परिंडे बांधे गए। इस दौरान हिमांश पारेता ने कहा कि परिंडे बांधों अभियान गर्मी के दिनों में जारी रहेगा और जन सहयोग से अन्य पार्क व सार्वजनिक स्थानों पर परिंदों के लिए परिंडे बांधे जाएंगे वहीं गौ माता के लिए भी आगामी समय में पानी की टंकिंया रखी जाएगी, जिसमें नियमित पानी भरने की जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी। इस कार्यक्रम के दौरान कलाल समाज के सहवरीत सदस्य कमलेश पारेता, मुकेश मेवाड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष विजय पारेता, मनीष पारेता बिट्टू, अजय पारेता, रोनक पारेता, आयुष पारेता, राहुल पारेता इटावा, दीपक पारेता, विशाल पारेता, भूपेंद्र शिवहरे, अजय बिट्टू, रवि,रोहित बना आदि युवा साथी मौजूद रहे।