Dark Mode
अ.भा.माहे.महासभा के पश्चिमांचल के उपसभापति बने बिरला

अ.भा.माहे.महासभा के पश्चिमांचल के उपसभापति बने बिरला

कोटा। माहेश्वरी समाज में अपनी सेवाकार्यो एवं समाज को उन्नति की ओर अग्रसर करने वाले कोटा माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला का पुन: निर्विरोध अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा का उपसभापति निर्धारित होना निश्चिचत हो गया है। प्रदेश मंत्री महेशचंद अजमेरा ने बताया कि समस्त माहेश्वरी समाज के बंधुओं के राष्ट्रीय इकाई अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के चुनाव हेतु 5 अप्रैल से नामंकन आमंत्रित किए गए थे 18 अप्रैल को नामंकन की अंतिम तिथि थी ऐसे में उपसभापति पद हेतु कोटा से राजेश कृष्ण बिरला का नामांकन किया गया ओर समस्त भारत से किसी अन्य ने नामांकन दाखिल नहीं हुआ। नामांकन की अंतिम तिथि पूर्ण हो चुकी और समस्त माहेश्वरी जगत ने एक बार पुन कोटा के सामजसेवी राजेश कृष्ण बिरला को अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा उपसभापति( पश्चिमांचल) के पद पर निर्वाचित कर दिया है।

कोटा का गौरव बढ़ा
समाज के मंत्री बिठ्ठलदास मूंदडा ने बताया कि राजेश कृष्ण बिरला का नामकंन दोसरी बार होना कोटा के लिए गौरव की बात है। कोटा के व्यक्ति राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। नारायण स्वरूप कालानी ने कहा कि यह बहुत हर्ष का विषय है समाज ने पुन बिरला के कार्य पर मोहर लगा दी है। पूर्व अध्यक्ष बजरंग लाल साहू ने कहा कि राजेश कृष्ण बिरला समाज का गौरव है। उपाध्यक्ष नंदर किशोर काल्या व प्रदेश मंत्री आन्नद राठी ने कहा कि यह समाजसेवी राजेश कृष्ण बिरला के कार्यो पर मोहर है समाज में प्रसन्नता का माहौल है। सह मंत्री धनश्याम मूंदडा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र शारदा, कोटा जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष सुरेशचंद्र काबरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम बल्दवा,मंत्री ओम प्रकाश गट्टानी,माहेश्वरी पंचायत के अध्यक्ष के जी जाखेटिया,मंत्री रामचरण धूत,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनश्याम लाठी, माहेश्वरी सेवा सदन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार भण्डारी,समाज के सर्वश्री नरेन्द्र मोहन मून्दड़ा, सुरेन्द्र बहेड़िया, विनय तोषनीवाल, पंकज लड्ढा, एस.डी.जाजू, गिरिराज न्याती, राम मंत्री, रामस्वरूप गग्गड़, रामावतार सारड़ा, महेशचन्द अजमेरा,ओमप्रकाश झंवर, रवि झंवर ,बूंदी जिलाध्यक्ष चन्द्रभान लाठी,झालावाड़ जिलाध्यक्ष बसंन्त कासट,बारां जिलाध्यक्ष बनवारी माहेश्वरी व महिला ईकाई से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आशा माहेश्वरी,उपाध्यक्ष पश्चिमांचल अ.भा.माहेश्वरी महिला संगठन से मधु बाहेती,जिला अध्यक्ष महिला भारती डागा,महिला मण्डल अध्यक्ष प्रीति राठी व सचिव सरिता मोहता,नीचा मरचुनिया,उपाध्यक्ष संध्या लड्ढा आदि ने अपने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

 

 

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!