भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव मनाया गया
तिजारा . कस्बे के जैन मैरिज होम में भारत रतन से सम्मानित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का 132 वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम के साथ मनाया इस अवसर पर तिजारा दलित समाज के लोगों ने ऐतिहासिक बाइक रैली एवं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की भव्य शोभायात्रा डीजे बैंड बाजे के साथ कस्बे के मुख्य मार्गो से होती हुई जैन मैरिज होम पहुंची जहां लोगों ने भव्य शोभायात्रा पर फूल बरसा कर जोरदार स्वागत हुआ शोभायात्रा में फल सेवा एवं जलसेवा सैनी समाज द्वारा की गई जिसमें सैनी समाज के प्रधान कृष्ण सैनी फूल सिंह सैनी पुरुषोत्तम सैनी आदि लोग थे इस अवसर पर पूर्व आईजी पुलिस स्वर्गीय चुन्नीलाल मेघवाल की यादगार में सब्जी पूरी का विशाल भंडारा भी आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में विधायक संदीप यादव, थाना अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ,भाजपा नेता राकेश यादव, महंत जस्सू महाराज , ब्लॉक अध्यक्ष शिवचरण सैनी, कृषि उपज मंडी चेयरमैन सरजीत मेघवाल, वाइस चेयरमैन जेपी यादव कृषि मंडी ,मेघवाल समाज अध्यक्ष मंगत मेघवाल ,जाटव समाज अध्यक्ष रविंदर ,विनोद दहिया ,गुलशन जाजोरिया ,राकेश सैनी पत्रकार ,झब्बू राम जाजोरिया ,पत्रकार महावीर प्रसाद ,पत्रकार पवन अग्रवाल ,पत्रकार मुकेश शर्मा ,समाजसेवी सतपाल प्रजापत, तिजारा नगरपालिका उपाध्यक्ष हरीश सांवरिया , सुल्तान सिंह पालीवाल , महेंद्र सिंह बर्मन मंच संचालन, धर्मपाल मर्दाना, राजेश कसाना , पूर्व पार्षद अभय सिंह फूल सिंह सैनी,कॉलेज की पूर्व अध्यक्ष सोनिया जाटव केशव दत्त शर्मा गिर्राज केला सोनू जाटव आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।