Dark Mode
भगवान परषुराम जी का जन्मोत्सव आज

भगवान परषुराम जी का जन्मोत्सव आज

अधिक से अधिक संख्या में पधारे समाजबंधु-किशनगंज शाहाबाद सर्व ब्राह्मण समाज

बारां । ब्राह्मण समाज के आराध्य भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव 22 अप्रेल को धूमधाम से मनाया जाएगा।
सर्व ब्राह्मण समाज के सदस्य रविंद्र शर्मा ने  बताया कि ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान परषुराम जी का जन्मोत्सव 22 अप्रेल को बारां जिला मुख्यालय पर समाज बंधुओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। शर्मा ने बताया कि सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा शहर के श्रीराम स्टेडियम से शोभायात्रा निकाली जाएगी जो बारां शहर के प्रमुख बाजारों से गुजरते हुए प्रताप चौक पर पहुंच कर सम्पन्न होगी। राहुल शर्मा नाहरगढने समाज बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में इस शोभायात्रा में पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।

 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!