रैंबो पब्लिक स्कूल में तिलक एवं आजाद का जन्मोत्सव मनाया गया
फलोदी . रैंबो पब्लिक स्कूल फलोदी में शनिवार को बालगंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद के जन्मोत्सव पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका भावना व्यास, अध्यापकगण और छात्रों द्वारा माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर महापुरुषों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में छात्रों द्वारा विभिन्न विचारों को साझा किया गया। श्रीमती भावना व्यास(प्रधानाध्यापिका) ने अपने विचारो को छात्रों के साथ साझा कर महापुरषों की जीवनी के बारे में बताया और सभी ने उनके द्वारा संचालित सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।