रक्तदान शिविर का आयोजन कर मनाया जन्मदिन
नगर निगम कोटा दक्षिण वार्ड 78 से भाजपा के सेवाभावी वरिष्ठ पार्षद गोपालराम मंडा का जन्मदिवस वार्ड के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन कर मनाया। शिविर संयोजक कौशल किशोर शर्मा ने बताया कि मुख्य अतिथि उपभोक्ता होलसेल भंडार के चैयरमैन हरि कृष्ण बिरला ने सभी रक्तदाताओ का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर कोटा दक्षिण के विधायक संदीप शर्मा,नगर निगम कोटा दक्षिण के नेता प्रतिपक्ष विवेक राजवंशी,एवम् सहयोगी भाजपा पार्षदों की मौजूदगी रही। शिविर में वार्ड के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ वार्ड निवासियों ने बढ़-चढ़कर 78 यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर आरोग्य ब्लड सेंटर द्वारा रक्त का संग्रहण किया गया।