Dark Mode
गौशाला में गायों संग मनाया जन्मदिवस

गौशाला में गायों संग मनाया जन्मदिवस

नोखा । ज्यादातर देखा जाता है कि लोग अपने जन्मदिवस पर अधिकतर लोग पार्टी में मित्रों के साथ पैसों की परवाह किए बिना अनावश्यक खर्चा करते हैं। मेड़ता तहसील देवासी समाज युवा संगठन मंत्री एवं भाजपा ओबीसी युवा मोर्चा मंडल महामंत्री राजू देवासी नोखा चांदावता निवासी ने अपने 23 वें जन्मदिवस पर दोस्तों के साथ मिलकर गौ सेवा के नाम से मनाया। गांव की गौशाला पहुंचकर गुड़ , हरा चारा खिलाकर पुण्य का काम किया। अपनी कुलदेवी को नमन करने के बाद माता-पिता से आशीर्वाद लेकर दोस्त लूणाराम देवासी, सुगन सिंह भाटी, समंदर सिंह भाटी, महेंद्र गुर्जर, अनिल सिंह भाटी, मनीष वैष्णव, सुमेर देवासी, दिनेश देवासी, महेंद्र बटेसर, प्रताप सिंह भाटी, महावीर सिंह खिंची, हरेंद्र सिंह खिंची, गजेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, कुलदीप सिंह, घनश्याम सिंह, महेंद्र देवासी के साथ एक टीम के रूप में गौशाला में पहुंचकर गुड़, हरा चारा खिलाकर गायों की सेवा की। एक पेड़ भी लगाया, देखरेख करने का संकल्प लिया। ऐसे कार्य करने पर एक अनोखी मिसाल पेश की है। साथ ही सभी लोगों ने यह नजारा देखकर प्रशंसा की। जानकारी के अनुसार राजू देवासी ने जन्मदिन के उपलक्ष में संत महात्माओं को प्रसादी का आयोजन रखा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!