Dark Mode
पेंशनर्स का जन्म दिवस मनाया 

पेंशनर्स का जन्म दिवस मनाया 

 
रतनगढ़ ।   पेंशनर्स समाज राजस्थान उपशाखा ने मार्च माह में जन्म दिवस वाले पेंशनर्स का जन्मदिवस मनाकर
सत्यनारायण सेवदा की अध्यक्षता शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम का शुभारंभ नियमत अली कुरैशी, ओमप्रकाश जांगिड़ ,सुगनचंद मंडार, मंचस्त अतिथियों के सानिध्य में  सामूहिक प्रार्थना " वह शक्ति हमें दो दयानिधे कर्त्तव्य मार्ग पर  डट जावें"से किया गया ।कार्यकम में पीरूमल भोभारिया , उम्मेद सिंह , रेवंतराम , लादूराम नाई , मुरलीधर शर्मा , ओमप्रकाश स्वामी आदि सेवानिवृत साथियों का तिलक लगा कर , माला पहनाकर और मिष्ठान खिला कर सम्मान किया गया । पेंशनर्स ने अपने राजकीय सेवाकाल के विभाग के अनुभवों को साझा किया तथा इस प्रकार समारोह पूर्वक जन्म दिवस मनाने पर आभार प्रकट किया ।
 कार्यक्रम को नियमत अली कुरैशी , सुगनचंद मंडार ने भी संबोधित किया । पेंशनर्स समाज के अध्यक्ष सत्य नारायण सेवदा ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया । इस अवसर पर बद्री प्रसाद शर्मा , योगेश कुमार गौड़  , रामावतार ठठेरा , भंवर लाल शर्मा, विजय कुमार स्वामी , मोहम्मद अनवर कुरैशी , ओमप्रकाश जोशी ,वेदप्रकाश पंवार ,पूर्णमल शर्मा , सत्यनारायण चौमाल, बाबूलाल माली , गंगाधर शर्मा , श्याम लाल माली , जगदीश प्रसाद शर्मा , रामगोपाल जोशी , रामावतार ठठेरा , उपेंद्र कुमार चोटिया आदि उपस्थित थे। समापन राष्ट्र गान से किया गया कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद अनवर कुरैशी ने किया ।
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!