बिट्स पिलानी दिक्षांत समारोह 2023 सम्पन्न
पिलानी . दिक्षांत समारोह का आयोजन किया गया जिसेमें स्नातक, स्नातकोत्तर, और पी.एच.डी कर चुके छात्रों को उपाधियां तथा बिट्स के पूर्व छात्रों को विशिष्ट पूर्व छात्र पुरस्कार 2023 (डी.ए.ए) आर्वाड से सम्मानित किया जाता है ।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर, 1461 छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की गयी जिसमें स्नातक के 1000 (205 छात्राऐं), स्नातकोत्तर के 380 (105 छात्राए) और पी.एच.डी की 81 (34 छात्राएं) केा उपाधियां प्रदान की गयी । दिक्षांत समारोह का नेतृत्व बिट्स पिलानी के रजिस्ट्रार कर्नल एस. चक्रवर्ती (सेवानिवृत्त) द्वारा किया गया । इस दौरान तीन छात्रों प्रतीक रजंन मित्रा को स्वर्ण पदक, कुशाग्र पिपरैया को रजत पदक तथा जसलिन कौर को कांस्य पदक से, उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के लिए समम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ सौम्या स्वामीनाथन जो कि हाल ही में WHO की मुख्य वैज्ञानिक थी तथा इस से पूर्व डिप्टी डॉयरेक्टर फॉर प्रोग्राम थी । डॉ सौम्या स्वामीनाथन भारत की एक बाल रोग विशेषज्ञ और तपेदिक और एचआईवी. पर विश्व स्तर मान्यता प्राप्त शोधकर्ता रही हैं तथा उनके पास क्लनीकल केयर और अनुसंधान में 30 वर्षों का अनुभव है तथा अनुसंधान को प्रभावशाली कार्यक्रमों में तब्दील करने के लिए काम कर रही हैं। डॉ. स्वामीनाथन 2015 से 2017 तक भारत सरकार के स्वास्थ्य अनुसंधान में सचिव और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की महानिदेशक रही हैं । डॉ सौम्या स्वामीनाथन ने स्वास्थ्य नीति-निर्माण में विज्ञान और साक्ष्य की भूमिका, भारतीय मेडिकल स्कूलों में अनुसंधान क्षमता का निर्माण करने और स्वास्थ्य विज्ञान में राष्ट्रों की साझेदारी बनाने पर भी ध्यान केंद्रित किया। 2009 से 2011 तक, उन्होंने यूनिसेफ/यू.एन.डी.पी/विश्व बैंक/डब्ल्यू.एच.ओ के उष्णकटिबंधीय रोगों में अनुसंधान और प्रशिक्षण के विशेष कार्यक्रम, जिनेवा के समन्वयक के रूप में कार्य किया।
डॉ सौम्या स्वामीनाथन ने छात्रों को सम्बोधित कर बताया की डिजिटल प्रौद्योगिकी सहित प्रौद्योगिकी का तर्कसंगत और नैतिक रूप से उपयोग किया जाए तो यह स्वास्थ्य देखभाल में एक वरदान है। स्वास्थ्य डेटा पहचान योग्य जानकारी वाला अत्यधिक संवेदनशील व्यक्तिगत डेटा है तथा कहा कि गोपनीयता एवं अखंडता की रक्षा के लिए उच्च मानकों की आवश्यकता होती है। नई प्रौद्योगिकियां अपनी सामाजिक, सांस्कृतिक, कानूनी और नैतिक चुनौतियों के साथ आती हैं और उनका सर्वोत्तम उपयोग कैसे किया जाए, अधिकतम लाभ और नुकसान कैसे कम किया जाए, इस पर आम सहमति बनाने के लिए एक सामाजिक बहस/वार्तालाप की आवश्यकता होती है।
बिट्स पिलानी के चांसलर डॉ कुमार मंगलम बिड़ला ने अपने संदेश के माध्यम से मुख्य अतिथि, डब्ल्यू.एच.ओ के पूर्व मुख्य वैज्ञानिक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन, बिट्स पिलानी के गवर्निंग बोर्ड के सदस्य, कुलपति प्रोफेसर वी. रामगोपाल राव, बिट्स पिलानी परिसर के निदेशक प्रोफेसर सुधीरकुमार बरई, विशिष्ट अतिथि को धन्यवाद प्रेषित किया तथा छात्रों और उनके गौरवान्वित माता-पिता को 2023 की स्नातक, स्नातकोत्तर, और पी.एच.डी उपाधि के लिए बधाई दी तथा छात्रों कों संदेश के माध्यम से कहा कि आज का दिन आपके जीवन में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है तथा एक ऐसा दिन है जिसका आपने उत्सुकता से इंतजार किया और जिसके लिये अथक प्रयास किया था और वास्तव में जिसे अर्जित किया और कहा कि आप बिट्स पिलानी के गौरवान्वित एवं प्रतिभाशाली स्नातक हैं और भारत की वैज्ञानिक और इंजीनियरिंग प्रतिभा की प्रेरणा तथा बिट्स परिसर के नवाचार, रचनात्मकता और समस्या-समाधान के स्रोत के रूप में खड़े हैं । बिट्स पिलानी ने लगातार ज्ञान के पथ प्रज्वलित किए हैं, बौद्धिक जिज्ञासा को प्रज्वलित किया है और सामाजिक उन्नति को बढ़ावा दिया है।
बिट्स पिलानी के वाइस चांसलर प्रो वी. रामगोपाल राव ने माननीय मुख्य अतिथि डॉ. सौम्या स्वामीनाथन, प्रतिष्ठित पूर्व छात्र पुरस्कार विजेता, विशिष्ट सेवा पुरस्कार विजेता, बिट्स रत्ना पुरस्कार विजेता, निदेशक सुधीरकुमार बरई, सीनेट के सदस्य, रजिस्ट्रार, पिलानी परिसर के संकाय और कर्मचारी, अन्य परिसरों के सहकर्मी, अन्य गणमान्य व्यक्ति और उपस्थित लोग, और निश्चित रूप से 2023 की स्नातक कक्षा और उनके गौरवान्वित माता-पिता को बिट्स पिलानी, पिलानी परिसर के दीक्षांत समारोह 2023 में आप सभी का तहदिल से स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की तथा अपने सम्बोधन में बिट्स पिलानी की उपलब्धियो और संकाय सदस्यों, छात्रो की उपलब्धियो से अवगत कराया ।
प्रो सुधीर कुमार बरई, निदेशक, पिलानी परिसर ने उपस्थित मुख्य अतिथी, विशिष्ट अतिथि, विशिष्ट सेवा पुरस्कार विजेता, बिट्स रत्ना पुरस्कार विजेता, छात्रों और उनके गौरवान्वित माता-पिता तथा संकाय सदस्यों, कर्मचारी और अन्य परिसरों के सहकर्मी का तहदिल से स्वागत कर उनको धन्यवाद प्रेषित किया तथा पिलानी परिसर की विभिन्न विभागिय जानकारी प्रदान की । उन्होंने कहा कि बिट्स पिलानी में प्रदान की जाने वाली शिक्षा आपको अधिक महत्वपूर्ण चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार करती है और अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगें तथा हम आने वाले वर्षों में आपके महत्वपूर्ण योगदान की आशा करते हैं। आपकी शैक्षणिक उत्कृष्टता, उद्यमशीलता कौशल, नवीन दृष्टिकोण और नेतृत्व क्षमता इस संस्थान और इसके पूर्व छात्रों की सफलता के मूल मूल्य हैं।
कन्वोकेशन 2023 के दौरान बिट्स पिलानी के विशिष्ट पूर्व छात्र पुरस्कार 2023 (डी.ए.ए) और बिट्स रत्न पुरूस्कार का भी आयोजन किया गया । बिट्स रत्न पुरस्कार राकेश कपूर जिन्होंने 1980 में बिट्स पिलानी से केमिकल इंजीनियरिंग की डिग्री के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की है तथा वे रेकिट और बेंकिज़र पीएलसी (Reckitt and Benckiser plc) के वैश्विक सी.ई.ओ रहे हैं और राकेश वर्मा, जिन्होंने 1995 में बिट्स पिलानी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की स्नातक की उपाधि प्राप्त की है तथा वे मैपमाईइंडिया (MapmyIndia)के संस्थापक और अध्यक्ष हैं को प्रदान किया गया है । राकेश कपूर दुबई कैंपस दीक्षांत समारोह में पुरस्कार प्राप्त करेंगे और राकेश वर्मा पिलानी कैंपस कॉन्वोकेशन समारोह में पुरस्कार प्राप्त करेंगे।
कन्वोकेशन 2023 के दौरान बिट्स पिलानी के विशिष्ट पूर्व छात्र पुरस्कार 2023 में पूर्व छात्रों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए 13 विशिष्ट पूर्व छात्र पुरस्कार, 5 विशिष्ट सेवा पुरस्कार और 5 युवा पूर्व छात्र पुरस्कार से नवाजा गया है ।
प्रोफेसर एम. बालकृष्णन, प्रोफेसर, सी.एस.ई विभाग, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली, प्रोफेसर कान्नन रंगरामानुजम, सह-निदेशक, सेंटर फॉर नैनोमेडिसिन, प्रोफेसर ऑफ ऑप्थल्मोलॉजी, जॉन्स हॉपकिंस स्कूल ऑफ मेडिसिन, प्रोफेसर राहुल तेलंग, ट्रस्टी प्रोफेसर हेंज कॉलेज, कार्नेगी मेलन विश्वविद्यालय और टेपर स्कूल ऑफ बिजनेस, और प्रोफेसर सुव्रजीत सेन, प्रोफेसर, औद्योगिक और सिस्टम इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर इंजीनियरिंग, यूएससी विटर्बी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग को शिक्षा और अनुसंधान की श्रेणी में प्रतिष्ठित पूर्व छात्र पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया ।
पद्म प्रताप पवार, अध्यक्ष, सकाल मीडिया ग्रुप, अमूर एस लक्ष्मीनारायणन, सी.ई.ओ, टाटा कम्युनिकेशंस, राजीव श्रीवास्तव, प्रबंध निदेशक रेडिंगटन लिमिटेड और सुसरबानी भाटिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष-आई.टी, दैनिक जागरण को कॉर्पोरेट नेतृत्व की श्रेणी में प्रतिष्ठित पूर्व छात्र पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया ।
कुक्कू कोचर, संस्थापक और अध्यक्ष, डी.सी.आर फॉनिक्स ग्रुप, ओटावा, कनाडा, अनिल सिंघल, सह-संस्थापक और सी.ई.ओ, नेटस्काउट सिस्टम्स, चैतन्य कलिपत्नप,ु सह-संस्थापक, एरुडिटस/एमेरिटस, अलागु पेरियानन, सह-संस्थापक और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी ब्लूजींस बाई वेरिज़ॉन और प्रीतीश निझावन, प्रबंध भागीदार, सर्विन वेंचर्स और सह-संस्थापक अकामाई टेक्नोलॉजी उद्यमिता को सार्वजनिक जीवन/उद्यमिता/परोपकार की श्रेणी में प्रतिष्ठित पूर्व छात्र पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया है ।
विशिष्ट सेवा पुरस्कार 2023 से माननीय डॉ. सी.वी. आनंद बोस, राज्यपाल, पश्चिम बंगाल, अनिल अग्रवाल 1988 बैच के यूपी कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं। अनिल अग्रवाल वाणिज्य मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग ¼DPIIT½के अतिरिक्त सचिव रह चुके हैं, सुअनुपमा टी.वी. भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2010 बैच की अधिकारी हैं, वर्तमान में एक फुलब्राइट स्कॉलर हैं और हार्वर्ड केनेडी स्कूल में लोक प्रशासन में मिड कैरियर मास्टर की पढ़ाई कर रही हैं। सुअनुपमा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की एक प्रसिद्ध अधिकारी रही हैं, एयर वाइस मार्शल नीरज नैनवाल, सितंबर 1988 को भारतीय वायु सेना में कमीशन दिया गया था, और दिसंबर 2004 में विंग कमांडर, अप्रैल 2011 में ग्रुप कैप्टन, जुलाई 2018 में एयर कमोडोर और जुलाई 2022 में एयर वाइस मार्शल के रूप में पदोन्नत किया गया था, अभिनव खुशराज, पेटासेंस के सह-संस्थापक और सीईओ थे, को सम्मानित किया गया ।
लैफ्टीनैन्ट कर्नल शैलेश तिवारी, कमान्डर इन्लीजेन्स यूनिट, इंडियन आर्मी, मयूर पटनला, संस्थापक और सी.ई.ओ, निर्माण आर्गेनाइजेशन, साई प्रमिला कॉन्दरू, सी.ई.ओ, बिट्सा इंन्टरनेशनल, डॉ श्रीराम कृष्णामूर्ति, चेयर असिसटेन्ट प्रोफेसर, यूनिर्वस्टी ऑफ कैलिफोर्निया, अवेज मोहम्मद, क्षितिज खण्डेलवाल, संस्थापक, पिक्सेल को बिट्स यंग एल्युमनस अचीवमेंट अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया ।
अंत में, प्रो. एस के वर्मा, डीन, प्रशासन, बिट्स पिलानी, पिलानी परिसर ने उपस्थित सभी जनों को धन्यवाद प्रेषित किया ।