बिट्स पिलानी के छात्र को $550K USD का निवेष मिला
पिलानी. बिट्स कैंपस 2023 क्लास के श्रेय अग्रवाल, रसायन विज्ञान और मैकेनिकल इंजीनियरिंग से डयूल डिग्री के छात्र हैं । जिन्होने हाल ही में ऑल्ट कार्बन कंपनी शुरू की है । इस कंपनी ने जलवायु परिवर्तन से निपटने में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
ऑल्ट कार्बन ने संस्थागत निवेशकों से सफलतापूर्वक $550K USD जुटाए हैं जो भारत की पहली स्थायी कार्बन हटाने वाली कंपनी के रूप में एक अभूतपूर्व उपलब्धि है । श्रेय अग्रवाल के अनुसार उनका प्राथमिक ध्यान जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों का मुकाबला करने के लिए नवीन उपायों के कार्यान्वयन पर है।
श्रेय अग्रवाल ने 2030 तक 5 मिलियन टन कार्बनडाई ऑक्साइड को सुरक्षित और टिकाऊ रूप से स्थायी रूप से हटाने के लिए शास्त्रा वी.सी ¼ Shastra VC (formerly Veda VC) ½ के नेतृत्व में $550K USD की राशी प्राप्त की है जिसमे कई सामरिक निवेशको की भागीदारी देखी गई और ख्याती प्राप्त बिट्स पिलानी के पूर्व छात्र जैसे अवैस अहमद-पिक्सेल, अनिरुद्ध सिंगला-पिपर कंटेंट, गौरव मंडलेचा और कई अन्य पूर्व छात्रों की भागीदारी भी सम्मिलीत है ।
ऑल्ट कार्बन की इंजीनियर्ड प्रक्रिया त्वरित सिलिकेट अपक्षय वातावरण प्रभाव से संबंधित है और यह न केवल उच्च गुणवत्ता वाले कार्बन के निष्कासन और उसको हटाने में महत्वपूर्ण योगदान देती है तथा किसानों को उनकी उपज और वार्षिक आय बढ़ाकर सशक्त बनाती है। किसानों को सशक्त बनाकर, कृषि उपज को बढ़ावा देकर और मिट्टी के स्वास्थ्य को बहाल करके, वे एक ऐसा प्रभाव पैदा कर रहे हैं जिससे पर्यावरण, समुदायों और खाद्य सुरक्षा को लाभ होता है।