Dark Mode
भाजपा ने मंहगाई राहत के नाम पर जनता को भ्रमित करने का काग्रेस पर लगाया आरोप

भाजपा ने मंहगाई राहत के नाम पर जनता को भ्रमित करने का काग्रेस पर लगाया आरोप

पीपाड़ शहर . भारतीय जनता पार्टी प्रदेश व जिला के निर्देशानुसार भाजपा नगर मंडल द्वारा राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया जिसमें राजस्थान की वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा महंगाई राहत शिविर के नाम से जनता को मूर्ख बनाकर जनता के पैसे बर्बाद कर जनता का समय खराब कर अपनी सरकार की वाहवाही लूटने का आरोप लगाया व उपखंड कार्यालय के बाहर प्रर्दशन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सोपा गया है।भाजपा नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि हकीकत जनता को नहीं बताकर जनता के साथ धोखा किया जा रहा है कांग्रेस सरकार ने अपने 4 साल के शासन में बार-बार बिजली बिल में फ्यूल चार्ज बढ़ाकर जनता के ऊपर कर्ज लाद दिया और सरकार कहती है कि हम प्रत्येक बिल में 100 यूनिट बिजली माफ कर रहे हैं पिछले 2 वर्षों से शहर में पेयजल समस्या गड़बड़ाई हुई है 8 दिन में 1 बार पानी आता है और वह भी अशुद्ध जो पीने योग्य नहीं है पूरे राजस्थान की जनता पेयजल समस्या से जूझ रही है बिजली कटौती से जनता त्रस्त है पेपर लीक तो इस सरकार में बार-बार हो रहे हैं इस पर सरकार का कोई अंकुश नहीं है, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है इस पर कोई अंकुश नहीं है नगरपालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बहुत ही दयनीय स्थिति में है जिला अस्पताल की घोषणा होने के बाद भी अस्पताल के लिए जगह नहीं दी जा रही है भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों के साथ सौतेले व्यवहार हो रहा है जिससे आम जनता परेशान है, पट्टा बनाने में जनता को 4 महीने तक नगरपालिका के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं ₹500 का पट्टा नाम मात्र है पट्टा प्रकरण में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। वही ज्ञापन में राज्यपाल से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने मांग करते हुए सरकार द्वारा बढाए फ्यूल चार्ज को तुरंत हटाया जाना चाहिए एवं पेयजल समस्या को त्वरित गति से सुधार कराने के अलावा अन्य मांगों पर भी सरकार का ध्यान आकर्षित करवाने की मांग भी की गई व चेतावनी भी दी गई कि इस ओर ध्यान नही दिया गया तो भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे जिसकी संपूर्ण जवाबदारी राज्य सरकार की रहेगी इस दौरान नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर भूतड़ा पूर्व जिला उपाध्यक्ष दुलीचंद सोनी मंडल महामंत्री आदित्य कच्छावाह मनोहरलाल सोनेल लोकतंत्र सेनानी बिहारीलाल जनगर पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रभाकर टाक जयनारायण जांगिड़ ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष देवाराम जांगिड़ किसान मोर्चा अध्यक्ष सुखदेव सैनी एससी मोर्चा अध्यक्ष अरविंद सोनेल अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष असलम छिपा पार्षद कैलाश सेन,बंसीलाल जीनगर शंकरलाल जीनगर डॉ यश गोदा पृथ्वीराज खोखर जेठाराम सांखला शांतिलाल काकरिया दिलखुश जीनगर मोहम्मद रफीक उदाराम टाक रामकिशोर सैनी रामकिशोर टाक,सुरेश टाक जितेंद्र प्रजापत पप्पूराम राम गहलोत अब्दुल सत्तार तेली अब्दुल सलीम अब्दुल सलाम,सत्तार खोकर गजेंद्रसिंह राजपुरोहित रजाअली रूपाराम मेघवाल महिपाल चौरडिया अब्दुल कलाम प्रकाश खुर्शीद शाकिर कल्याणराम बावरी शंकर लाल बिश्नोई सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!