Dark Mode
दलित अत्याचारों के विरोध में भाजपा एसी/एसटी मोर्चा ने दिया ज्ञापन

दलित अत्याचारों के विरोध में भाजपा एसी/एसटी मोर्चा ने दिया ज्ञापन

टोंक । भारतीय जनता पार्टी द्वारा दलित व आदिवासी समाज के लुटे स्वाभिमान को बचाने व राजस्थान में कांग्रेस सरकार की भ्रष्टाचार व अत्याचारों के विरोध में शुक्रवार को एसटी एवं एससी मोर्चा द्वारा जिला कलेक्टर को भाजपा जिला महामंत्री डॉ. प्रभु बाडोलिया के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला महामंत्री डॉ. प्रभु बाडोलिया ने बताया कि पिछले 4 साल 7 महीने में कांग्रेस सरकार के शासनकाल के दौरान दलितों पर अपराध 3 गुना बड़े हैं, दलितों के साथ अत्याचार नाबालिक व महिला दुष्कर्म की घटना में राजस्थान राज्य देश में प्रथम स्थान पर हो गया है। करौली जिले के हिंडौन कस्बे में दलित समाज की बेटी के साथ गैंगरेप के बाद मारकर कुएं में डालने, भरतपुर में गंगू वाल्मीकि की हत्या, जालौर में नाबालिक इंद्र मेघवाल की हत्या, झालावाड़ में कृष्ण वाल्मीकि की हत्या, अलवर में योगेंद्र जाटव की हत्या, पाली में जितेंद्र मेघवाल की हत्या, दोसा के लालसोट में आदिवासी महिला की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, जोधपुर में आदिवासी व्यक्ति की हत्या, बालोतरा में दलित महिला की दुष्कर्म कर हत्या ने राजस्थान के दलित आदिवासी समाज को उद्दलित किया दिया है। इस मौके पर भाजपा एसटी मोर्चा  जिलाध्यक्ष राजकुमार मीणा, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण दायमा, आईटी गणेश सैनी, एसटी मोर्चा जिला सदस्य  धनराज मीणा, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति विकास परिषद विनोद कुमार मीणा, प्रधान मीणा, आनंद सौदा, भागचंद मीणा, धीरज मीणा, पप्पू वाल्मीकि, राजेश सिसोदिया, ललित जगरवाल, हेमंत, मनीष बैरवा, कैलाश चावला, रामकेश मीणा एवं प्रभु लाल मीणा आदि मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!