Dark Mode
भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने भरा अपना पर्चा

भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने भरा अपना पर्चा

सीकर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में लक्ष्मणगढ़ विधानसभा सीट से गोविंद सिंह टोडासरा ने कांग्रेस और धोद विधानसभा क्षेत्र से गोवर्धन वर्मा ने भाजपा से भरा नामांकन,लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आज अपना पर्चा दाखिल किया। इसके साथ साथ ही सीकर के धोद विधानसभा छेत्र से गोवर्धन वर्मा ने रिटर्निग ऑफिसर के सामने नामांकन भरा। लक्ष्मणगढ़ के नेहरू स्टेडियम में आयोजित कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद सिंह डोटासरा की सभा में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजीदर सिंह रघवा, प्रताप सिंह खाचरियावास सहित कांग्रेस के नेताओं ने संबोधित किया। डोटासरा ने शुभ मुहूर्त में नामांकन दाखिल किया। इस अवसर आयोजित नामांकन सभा में डोटासरा ने भाजपा सहित विपक्ष पर जमकर तंज़ कसा। नामांकन सभा को राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर रंधावा, वरिष्ठ नेता मोहन प्रकाश शर्मा, जिग्नेश मेवानी,काबीना मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, डॉ. राजकुमार शर्मा, राजेन्द्र पारीक, मुकेश भाकर, हाकम अली, कृष्ण जैदिया, डूंगरमल गेदर, पूसाराम गोदारा, जियाउर्रहमान, शबनम गोदारा, विशाल जांगिड़, आरसी चौधरी, रमेश खंडेलवाल, जी सीकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला, झुंझुनूं जिला अध्यक्ष दिनेश सुंडा, हेमसिंह शेखावत, लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति प्रधान मदन सेवदा नेछवा पंचायत समिति प्रधान संतरा देवी, नगरपालिका अध्यक्ष मोहम्मद मुस्तफा कुरैशी उपाध्यक्ष बनवारी पांडेय, राजस्थान राज्य विप्र कल्याण बोर्ड के सदस्य पवन बूटोलिया, पूर्व पालिका अध्यक्ष मती संतोष जोशी, मती चांदनी शर्मा आदि मंचस्थ थे । भाजपा के प्रदेश प्रभारी भी शुक्रवार को सीकर आए। उन्होंने धोद विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को चुनावी सभा को संबोधित किया। धोद विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी गोवर्धन वर्मा ने बताया की चुनाव जीतने के बाद धोद के विभिन्न विकास के मुद्दों को उठाया जाएगा। धोद के क्षेत्र की जनता लोगों को कुंबाराम लिफ्ट परियोजना से नहर का पानी लाने का काम भी किया जाएगा जो आज तक नही हुआ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!