Dark Mode
भाजपा प्रत्यासी भागीरथ चौधरी ने किया नामांकन

भाजपा प्रत्यासी भागीरथ चौधरी ने किया नामांकन

मदनगंज किशनगढ। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी ने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पूर्व आयोजित सभा में केन्द्रीय जल संशाधन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि पिछले 5 वर्षो में कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार, महिला अत्याचार, बालिका दुष्कर्म, बिगडती कानून व्यवस्था में अव्वल रही। बार बार पेपर लीक की घटनाओं ने राजस्थान के युवाओं पर कुठाराघात किया। भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी ने कहा कि राजस्थान में लूट और झूंठ की सरकार चल रही है। किशनगढ की जनता के लिए 225 करोड की पेयजल योजना, शहर में 3 नए चिकित्सालय, ग्रामीण क्षेत्रों में नए सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, बीजली के नए जीएसएस सड़को और पुलों का सुदृढिकरण, विद्यालयों महाविद्यालयों का निर्माण क्रमोन्नति आदि कार्य करके किशनगढ के विकास में अग्रणी भूमिका निभाई है। किशनगढ के विकास के सभी कार्य पूर्ण कर किशनगढ को अग्रणी स्थान पर पहुंचाने में कोई कसर नही छोडूंगा। नामांकन सभा में नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लाम्बा, नगर परिषद सभापति दिनेश सिंह राठौड सभापति, मांगीलाल अग्रवाल, महेन्द्र पाटनी, पारसमल बाकलीवाल, सीताराम साहू, मिश्रीलाल योगी, सीमा अखावत, राकेश काकड़ा, विमल बडजात्या, जगदीश कोठिवाल, शशिकान्त पाटोदिया, जगदीश कोठिवाल, सतविभा पाराशर, मृदुला व्यास, विद्यानन्द लाम्बा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन राजीव शर्मा ने किया। नामांकन रेली क्रिस्टल पार्क से शुरू हो कर उपखण्ड कार्यालय पहुंचने के दौरान नगर के विभिन्न मार्गों पर पुरानी मिल चौराहा, पहाडिया चौराहा, टांक पेट्रोल पम्प, पुराना बस स्टेण्ड, हाउसिंग बोर्ड, कृष्णा पुरी पर जगह जगह पुष्प वर्षा कर क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!