Dark Mode
भाजपा प्रत्याशी रावत व कांग्रेस के पंच आज नामांकन करेंगे

भाजपा प्रत्याशी रावत व कांग्रेस के पंच आज नामांकन करेंगे

ब्यावर। ब्यावर विधानसभा क्षैत्र के विधायक व भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शंकरसिंह रावत शनिवार को सुबह विशाल रैली के साथ जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल करेंगे। जानकारी के अनुसार भाजपा प्रत्याशी व विधायक शंकरसिंह रावत सभी भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण व कार्यकर्ता सेंदडा रोड अशोका पैलेस से शनिवार सुबह पौने दस बजे रैली के रुप नामांकन करने जाएंगे। यह रैली सेंदडा रोड अशोका पैलेस से चांगगेट, पालीबाजार, लौहारान चौपड, भारतमाता सर्कल से अजमेरी गेट होती हुई भगत चौराहा से जिला कलेक्ट्रेट में कार्यालय निर्वाचन पहुचेगी। इसी तरह कांग्रेस प्रत्याशी पारस पंच अपने समर्थको के साथ शनिवार को सुबह सवा 11 बजे मेंवाडी गेट महाराणा प्रताप सर्कल से होते हुए तैलियान चौपड, सुनारान चौपड, भारतमाता सर्कल, अजमेरी गेट से मुख्य डाकघर से जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल करेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!