Dark Mode
भाजपा ने स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

भाजपा ने स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

 
रतनगढ़ ।   भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पोद्दार गेस्ट हाउस में गुरुवार को 43 वां स्थापना दिवस शहर मंडल अध्यक्ष अरविन्द इंदौरिया के नेतृत्व में पार्टी का ध्वज लगाकर मनाया । इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर पार्टी का ध्वज लगाकर बूथ स्तर पर झंडे, टोपी व स्टीकर वितरण कर कमल रंगोली बनाकर स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम से पूर्व रतनगढ को जिला बनाने की मांग को  लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने  हस्ताक्षर अभियान भी चलाया, साथ ही आगामी समय में प्रत्येक बूथ पर जाकर पोस्टकार्ड अभियान के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी रतनगढ को जिला बनाने की मांग जोर शोर से करने की कार्यकर्ताओं ने हुंकार भरी । 
तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों ने भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ पुष्प अर्पित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
भाजपा के वरिष्ठ नेता बजरंग गुर्जर ने पार्टी के इतिहास के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि राष्ट्रवादी विचारधारा को लेकर अनेक कार्यकर्ताओं ने अपने जीवन की आहुतियां इस पार्टी को समर्पित की हैं, जिनका योगदान अमूल्य है । शहर मंडल अध्यक्ष अरविन्द इंदौरिया ने सभी कार्यकर्ताओं को हनुमान जन्मोत्सव व स्थापना दिवस की बधाईयाँ देते हुए कहा कि पार्टी ने आज जो ऊंचाईयां प्राप्त की है वह लाखों करोड़ों कार्यकर्ताओं के संघर्ष की बदौलत है, हम सब का लक्ष्य अंत्योदय के साथ माँ भारती को परम वैभव पर पहुंचाना है । कार्यक्रम को भाजपा नेता गिरधारीलाल खीचङ, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शिवभगवान कम्मा, जिला परिषद सदस्य मालीराम सारस्वत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल पारीक व भाजपा नेता भागीरथ सिंह राठौड तथा मनीराम पंवार, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मोहनलाल बबेरवाल, गोपाल सहू लाछङसर ने भी संबोधित किया ।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल पारीक, भाजपा नेता भागीरथ सिंह राठौड तथा
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मदनलाल सैनी, चंद्रशेखर ठठेरा, गोपाल गहलोत, दीनदयाल सोनी, पन्नालाल नवल, हनुमान गाडगिल, रायचंद माली, आनंद पंवार, भरत सैनी, नूर मोहम्मद, पार्षद नंदकिशोर भार्गव, मदन सिंह शेखावत, राजकुमार सोनी, वासुदेव चाकलान, हनुमान बारवाल, मनोज हारित, प्रकाश चंद्र पारीक, ओंकारमल सिहाग, मनोज महर्षि, पवन धर्ड, रामोतार रक्षक, रमेश पारीक, हरिओम स्वामी, निर्मल भुढाडरा, राधेश्याम पारीक, किशनलाल जांगीङ, हनुमान खटीक, परमेश्वर प्रजापत, संतोष कुमार जोशी,  सहीत सैंकङो भाजपाई उपस्थित थे । मंच संचालन मंडल महामंत्री रामकिशन माटोलिया ने किया ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!