भाजपा ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई
दौसा . भाजपा द्वारा जिला मुख्यालय सहित मंडलों में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर दौसा के राम मंदिर में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष पीडी शर्मा ने कहां कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहे हैं। श्यामा प्रसाद मुखर्जी हमारे आदर्श हैं उनकी पुण्यतिथि को जिलेभर में बलिदान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। स्वर्गीय मुखर्जी ने एक संकल्प लिया एक संदेश दिया और संस्कार दिया भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को एक दिशा दी। उन सारे विषयों के लेकर आज पूरे जिले में मंडल स्तर तक मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस रूप में मना कर उन्हें याद किया जा रहा है। साथ ही केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर जिन जिन लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है उन लाभार्थियों का सम्मेलन भी 23 व 24 जून तक आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष पीडी शर्मा ,मुरारी धोकरिया , मिडिया प्रभारी दीपक जोशी ,राजेश शर्मा एडवोकेट, पूर्व पार्षद जितेंद्र तिवारी, राजेंद्र शर्मा, सत्यनारायण धोकरिया , राधेश्याम शर्मा, नरेंद्र सोती सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।